Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मतगणना केंद्र का दौरा कर विधि व्यवस्था का लिया जायजा

*जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मतगणना केंद्र का दौरा कर विधि व्यवस्था का लिया जायजा*

 

लातेहार संवाददाता राहुल पांडे की रिपोर्ट

 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, 2022 के द्वितीय चरण के मतगणना को लेकर पॉलिटेक्निक कॉलेज लातेहार में बनाये गये मतगणना केंद्र में दूसरे दिन चल रहे मतगणना का निरीक्षण कर चल रहे मतगणना कार्यों का जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त अबु इमरान ने जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने मतगणना केंद्र का भ्रमण कर तमाम मतगणना के गतिविधियों, विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

इसके अलावे द्वितीय चरण में बरवाडीह एवं मनिका प्रखंड के चल रहे मतगणना कार्यों की वस्तुस्थिति का निरीक्षण करते हुए मतगणना कार्य में शामिल कर्मियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। साथ ही तीसरे चरण के मतदान की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

Related Post