Breaking
Thu. Feb 26th, 2026

पंचायत चुनाव में टाना भगत निभा रहे सहभागिता

पंचायत चुनाव में टाना भगत निभा रहे सहभागिता

 

डुमारो पंचायत में मुखिया पद के लिए सुषमा टाना भगत और वार्ड आठ से मनीष टाना भगत पंचायती राज चुनाव का बने हैं हिस्सा

 

झारखंड में चन रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में देश की आजादी में महती भूमिका निभानेवाले टाना भगत भी सहभागिता निभा रहे हैं।

प्रखंड के सुदूरवर्ती डुमारो पंचायत में मुखिया पद के लिए सुषमा टाना भगत और आठ वार्ड के लिए उसके पति मनीष टाना भगत पंचायती राज के चुनावी समर में हिस्सा ले रहे हैं।

प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे टाना भगत (पति-पत्नी) ने पंचायती राज चुनाव में सहभागिता पर कहा कि वो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अनुयायी हैं। देश की आजादी में उनके पूर्वजों का योगदान रहा है। पंचायती राज व्यवस्था में उनकी सहभागिता हो उसे लेकर वो चुनाव मैदान में हैं। क्षेत्र विकास की सोच को लेकर उनलोगों ने इसमे हिस्सा लिया है।

इधर प्रखंड सह अंचल मुख्यालय पहुंचे टाना भगत परिवार के सदस्यों का स्वागत बीडीओ सह सीओ विजय कुमार, निर्वाची पदाधिकारी श्रेयांश, सीआई रमेश रविदास और अन्य ने किया।

Related Post