Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

चकला पंचायतवासियों को मुलभुत सुविधा दिलाना लक्ष्य : राजीव

*चकला पंचायतवासियों को मुलभुत सुविधा दिलाना लक्ष्य : राजीव*

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

*मुखिया प्रत्याशी राजीव कुमार उरांव ने जनसंपर्क कर वोट माँगा*

 

चंदवा। चकला पंचायत के मुखिया प्रत्याशी राजीव कुमार उरांव ने मंगलवार को पंचायत के के तुरीसुत, अम्बाटांड़, बरवाटोली और चकला गाँव का दौरा कर लोगों से जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट कर पंचायत में सेवा करने का मौका देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चकला पंचायतवासियों को मूलभूत सुविधा दिलाने, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी। समाज के दबे कुचले लोगों की सेवा ही मेरा लक्ष्य होगा। उन्होंने लोगों से अपील कर अपने पक्ष में वोट करने की अपील की है। क्रम संख्या 2 पर गुब्बारा छाप पर मुहर लगा कर लोगों से भारी मतों से जिताने की अपील की है। जनसंपर्क में उनके साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Related Post