Breaking
Sat. Apr 11th, 2026

लातेहार में टाना भगतों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी, रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी

लातेहार में टाना भगतों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी, रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी

लातेहार संवाददाता राहुल पांडे की रिपोर्ट

लातेहार : टाना भगतों ने यह चेतावनी दी है कि अगर झारखंड के 14 जिलों में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को नहीं रोका गया और चुनाव रद्द नहीं किया गया तो रेल सेवाएं पूरी तरह से ठप कर दी जाएंगी।

रेल से लेकर सड़क मार्ग भी करेंगे जाम

शुक्रवार को भी टाना भगत अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। टाना भगत संघ के जिलाध्यक्ष बहादुर टाना भगत का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने यह आरोप लगाया है कि सरकार पांचवीं अनुसूची का उल्लंघन कर जबरन पंचायत चुनाव कराने की कोशिश कर रही है। उनका कहना है कि पांचवीं अनुसूची के अनुसार लातेहार जिला अधिसूचित क्षेत्र है, जहां शासन स्थानीय लोगों द्वारा चलाई जानी चाहिए। यह आंदोलन राज्यपाल या पंचायती राज्य सचिव के आने के बाद ही समाप्त की जाएगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो टाना भगत रेलवे ट्रैक तक जाने वाले रास्ते को जाम कर देंगे।

इन जिलों में पंचायत चुनाव रद्द करने की मांग

टाना भगत संघ इन 14 जिलों में पंचायत चुनाव रद्द करवाना चाहते हैं। जिसमे लातेहार , रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, साहेबगंज, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा, पलामू, गढ़वा जिले शामिल हैं।

Related Post