Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

टाना भगत समुदाय के लोगों ने किया मुखिया पद के लिए नामांकन, संविधान पर जताया आस्था । चंदवा

टाना भगत समुदाय के लोगों ने किया मुखिया पद के लिए नामांकन, संविधान पर जताया आस्था । चंदवा

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

लातेहार। एक तरफ जहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को रद्द कराने की मांग को लेकर टाना भगत समुदाय के कुछ लोग समाहरणालय के निकट अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं और दावा कर रहे हैं कि सभी लोग उनके साथ है। वहीं दूसरी ओर टाना भगत समुदाय के ही कई लोग देश के संविधान और पंचायती राज व्यवस्था पर आस्था जताते हुए मुखिया पद के लिए अपना नामांकन भी कराया है। चंदवा प्रखंड के डुमारो पंचायत से सुषमा टाना भगत तथा बरियातू प्रखंड के साल्वे पंचायत से मुखिया पद के लिए राजेश टाना भगत ने नामांकन किया है।

इधर आदिवासी समाज के ही कई लोग इस आंदोलन को अनैतिक बता रहे हैं। समाज के लोगों का कहना है

 

कि आदिवासियों का इतिहास रहा है कि यह समाज कभी भी किसी को तकलीफ नहीं देता। परंतु जिस प्रकार आज कुछ लोग अपनी मांग को मनवाने के लिए लातेहार समाहरणालय का घेराव किया है ,वह कहीं से भी उचित नहीं है।यह मांग सरकार स्तर का है। मांग पर विचार सरकार को करना है ।ऐसे में जिला मुख्यालय में इस प्रकार से प्रदर्शन करना बिल्कुल गलत है। इस प्रदर्शन से ना तो सरकार को कोई फर्क पड़ रहा है

Related Post