Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

चंदवा में हिण्डाल्को के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया जिसमे बड़ी संख्या में हिण्डाल्को के अधिकारियों ने हिस्सा लिया

चंदवा,(झारखंड):चंदवा में हिण्डाल्को के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया जिसमे बड़ी संख्या में हिण्डाल्को के अधिकारियों ने हिस्सा लिया

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

वही अधिकारियों ने चंदवा के लोगों से अपील किया की अपने आसपास सफाई रखे।वही मुख्य अतिथि के तौर पर चकला कोल माइंस के यूनिट हेड राजीव कुमार ने सफाई के महत्व को बताते हुए कहा आज के समय में ग्लोबल वार्मिंग बहुत तेजी हो रहा है जिसका एक महत्वपूर्ण कारण हमारे आसपास गंदगी का होना भी है जिसे हमसभी को समझना बहुत आवश्यक है।वही सीएसआर हेड लोपामुद्रा मिश्रा ने कहा जीवन में यदि खुश रहना है तो हमें सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्कता है क्योकि जहाँ स्वच्छता होती है वहाँ ईश्वर का निवास होता है।

कार्यक्रम का आयोजन सीएसआर विभाग के सहयोग से किया गया।इस कार्यक्रम के लिए लोपामुद्रा मिश्रा ने आस-पास के ग्रामीणों एवं सी.एस.आर.विभाग के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर कार्यकम का आयोजन कराया जिसमे मोहिनिश कुमार,नीतिश तिवारी,वेदान्त अग्रवाल,आकाश,विवेक मिश्रा ने अहम योगदान दिया.इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राजेश चन्द्र पाण्डेय,समाजसेवी नरेश प्रशाद,प्रहलाद विश्वकर्मा व अन्य मौजूद थे|वही सीएसआर विभाग के अभय कुमार,असफाक खान,कुमार गौरव के साथ पूरी टीम ने सफाई अभियान को सफल बनाया।

Related Post