Breaking
Sun. Apr 12th, 2026

दिलशेर खान की हत्या अत्यंत ही दुखद ; प्रतुल शाहदेव पूरे प्रदेश में विधि व्यवस्था ध्वस्त

*दिलशेर खान की हत्या अत्यंत ही दुखद ; प्रतुल शाहदेव*

 

*पूरे प्रदेश में विधि व्यवस्था ध्वस्त*

 

*अराजकता की स्थिति*

 

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झामुमो के बालूमाथ के प्रखंड अध्यक्ष दिलशेर खान की हत्या हो जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया है।प्रतुल ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके परिजनों को इस दुःख सहने की शक्ति मिले।

 

प्रतुल ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता की स्थिति है और ऐसा प्रतीत होता है की विधि व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।जिस क्षेत्र में यह घटना हुई वहां पहले भी अवैध खनन और कोयला साइडिंग के वर्चस्व के किये संगठित अपराधियों और नक्सलियों के द्वारा अन्य घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। जब दिनदहाड़े सत्ताधारी दल के एक नेता की इस तरह हत्या हो जाती है तो यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश के आम नागरिकों की आज क्या स्थिति होगी।प्रतुल ने मांग की कि लातेहार पुलिस अविलम्ब दिलशेर खान के हत्यारों को पकड़े।

Related Post