Breaking
Thu. Mar 19th, 2026

तरावीह नमाज पढ़ने वालों के लिए बच्चों के द्वारा की जाती है शरबत, लस्सी व अन्य पेय पदार्थ का इंतजाम।

तरावीह नमाज पढ़ने वालों के लिए बच्चों के द्वारा की जाती है शरबत, लस्सी व अन्य पेय पदार्थ का इंतजाम।

 

जामिया नूरिया जियाउल इस्लाम मस्जिद में बाद नमाज ईशा तरावीह पढ़ने वाले नमाजियों के लिए बच्चों के द्वारा मस्जिद में ही खत्मे तरावीह के बाद शरबत,लस्सी तथा अन्य पेय पदार्थ का इंतजाम किया जाता है।

ताकि जो नमाजी तरावी से फारिग होकर अपने घर को जा इससे पहले सभी के द्वारा सभी नमाजियों को बुलाकर शरबत, लस्सी तथा अन्य पेय पदार्थ पिलाई जाती है। यह नेक कार्य बच्चों के द्वारा रोजाना किया जाता है। कभी शरबत कभी ठंडा कभी अन्य पेय पदार्थ की व्यवस्था की जाती है। मुख्य रूप से इस कार्य में रबुदीन अंसारी , साहरुख खान, सैफ अली खान, अबुजर सनाउल्लाह,मुसरफ खान, सजरुल होदा,आसीफ अंसारी आदि बच्चों का सराहनीय योगदान रहा है। वही सारे बच्चों का कहना है कि अंतिम रमजान तक हम लोगों के द्वारा जो सिलसिला चलाया जा रहा है वह चलता रहेगा हम लोग लास्ट रमजान तक इसका इंतजाम करते रहेंगे। यह कार्य हम लोगों के द्वारा इस रमजान में ही पहली बार प्रारंभ किया गया है। इस कार्य से हम लोगों को काफी खुशी महसूस होता है।जब सारे लोग नमाज से फारिग होकर काफी खुशी के साथ शरबत, लस्सी व अन्य पेय पदार्थ पीकर हम लोगों को दुवाएं भी देते हैं।

Related Post