आज़ादी के 75 वर्ष बाद भी, ग्रामीण पेयजल की संकट से जूझ रहे है।
गारू से रामकुमार की रिपोर्ट
*लातेहार :* गारू प्रखंड के घासीटोला पंचायत के अंतर्गत कोरवाटोली गांव के महुआ टोला में आज भी 15 से 20 घरों को सैकड़ों परिवार शुद्ध पानी – पीने के लिए बिवश हैं। ग्रामीण खेतों में बने वर्षों पुराना चुवाड़ी का सहारा लेकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
*स्थानीय ग्रामीण* मुनेश्वर उरांव, कपील उरांव, दशरथ सिंह, राजकुमार सिंह, करीमन सिंह, ऊषा देवी, मोती देवी, शिल्पा देवी, गुड्डीया देवी, समेत अन्य ग्रामीण ने बताया कि महुआ टोली में ना तो चापाकल है नहीं सोलर जल मीनार टंकी लगाया गया है। जिसके वजह से सैकड़ों परिवार आज भी चुवाड़ी का गन्दा पानी पी कर अपनी प्यास बुझा रहे हैं । वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी और बरसात के मौसम में चुवाड़ी का पानी पीने का तरसना पड़ता है। गर्मी में चुवाड़ी का पानी सूख जाने के कारण 15 से 20 घर का परिवारों को , पानी पीने के लिए दर दर भड़कना पड़ता है। जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, वहीं ग्रामीणो ने उपायुक्त महोदय से कोरवाटोली गांव के महुआ टोली के टोला में पेयजल आपूर्ति सेवा बहाल करने कि मांग कि है l


