चंदवा में रामनवमी के पूर्व संध्या में मोटरसाइकिल जुलूस
चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
चंदवा 8 अप्रैल 2022 को चंदवा में रामनवमी पूजा के उपक्ष में सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल जुलूस का पूरे शहर में शोभायात्रा यात्रा निकाला गया। जिसमें सभी लोगो ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ आगे बढ़ने का काम किया जुलूस चंदवा के खेल स्टेडियम से निकला और पूरे चंदवा शहर में भ्रमण किया और उसके बाद अपने गंतव्य की ओर सभी लोग चले गए।
रामनवमी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुभाष चन्द्र बोस चौक से इंदिरा गांधी चौक तक फ्लैग मार्च निकाला कर सभी लोगो को यह संदेश दिया कि रामनवमी सरकारी गाइड लाइन से ही कार्यक्रम करे।वही मौके पर डीएसपी संतोष मिश्रा थाना प्रभारी आसुतोष कुमार स0अ0 नी0 विकास कुमार शर्मा के साथ सदल बल फ्लैग मार्च में मौजूद थे।

