Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

गारू एसबीआई बना दलालों का अड्डा, ग्राहकों को करते हैं दिग्भ्रामित

*गारू एसबीआई बना दलालों का अड्डा, ग्राहकों को करते हैं दिग्भ्रामित*

 

गारू संवाददाता उमेश यादव की रिपोर्ट

भारतीय स्टेट बैंक के गारू शाखा लगातार दलालों के वजह से चर्चा में रहता है। यहाँ पर पानी पिलाने वालों से लेकर झाड़ू मारने वाले भी खुद को शाखा प्रबंधक से कम नहीं आंकता है। शाखा प्रबंधक जब नये थे तब सुधार देखने को मिला था परन्तु अब वे भी दलालों के रंग में रंग चुके हैं तभी तो, कई सुरक्षित क्षेत्र में घुसकर फाइल उलट रहे होते हैं। जरनेटर ऑपरेटर, कैंटीन बॉय से लेकर अन्य लोग बैंक के ग्राहकों को बरगलाकर काम करवाने के एवज में पैसे ऐंठते हैं। बारेसांढ़ निवासी लक्ष्मनिया देवी बताती है उनका सीएसपी में खुले खाता को बंद कर दूसरा नया खाता में राशि डालने को लेकर पिछले तीन महीने से बैंक के दलाल दिग्भ्रामित कर रहे हैं। वह लगातार बैंक पहुँच रही है परन्तु आज कल बोलकर टाल दिया जा रहा है। आगे वह बताती है कि, बैंक पासबुक नहीं दे रहा है। वह पूरी तरह से परेशान हो चूकि है, वह लगभग आठ से दस हजार रुपये बैंक आवाजही में खर्च कर चूकि है।

बताते चलें कि गारू एसबीआई पासबुक नहीं दे रहा है जिसके कारण एक अन्य इसी शाखा द्वारा स्वीकृत सीएसपी में पासबुक बनाया जा रहा है। आये दिन शाखा में लिंक फेल का बोर्ड लगाकर दलालों द्वारा काम करवाया जाता है। वहीं पासबुक नहीं बनाने से सैकड़ों ग्राहक नाराज है, उनलोगों का कहना है कि एक तो आवाजाही का किराया आसमान छू रहा है और आए दिन बैंक में काम नहीं होता है।

Related Post