Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

लातेहार: चंदवा निर्मल ग्राम अलौदिया में जल संकट गहराया, कई जलमीनार और चापाकल खराब, पीने की पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण

लातेहार: निर्मल ग्राम अलौदिया में जल संकट गहराया, कई जलमीनार और चापाकल खराब, पीने की पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

लातेहार अलौदिया जल संकट

लातेहार : चंदवा प्रखंड क्षेत्र की निर्मल ग्राम पंचायत अलौदिया में गर्मी शुरू होते ही पेयजल संकट गहरा गया है। टोला मोहल्ले में कई चापाकल और जलमीनार खराब पड़े हैं। पीने की पानी के लिए महिलाएं इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। लोग बड़ी मुश्किल से थोड़े से पानी की व्यवस्था कर पा रहे हैं। पानी नहीं होने से रोजी-रोटी पर संकट है, काफी मशक्कत के बाद ग्रामीण अपनी प्यास बुझा रहे हैं।

माकपा के जिला सचिव सुरेन्द्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मनु उरांव, ललन राम ने खराब पड़े जलमीनार और चापाकल का जायजा लिया।

बताया गया कि शुक बाजार के जय प्रकाश सिन्हा, आंगनबाड़ी, मुंशी मियां, कलाम मियां, महेश्वर साहु, साबीर खलीफा, मुखिया बालकिशोर लोहार के घर के पास लगा और शुक्र बाजार पीपल पेड़ के पास का चापाकल महीनों से खराब पड़ा है।

वहीं जरमा गांव का और अलौदिया में महेश्वर साहु के घर के पास लगा जलमीनार खराब है। पंचायत भवन के पास की जलमीनार से भी एक बुंद पानी नहीं निकल रहा है। सुरेश सिंह के घर के पास जो जलमीनार है वह खुद ही सुखा पड़ा है।

खराब पड़े जलमीनार और चापाकलों को जल्द ठीक नहीं कराया गया तो आने वाले समय में पानी की काफी किल्लत हो जाएगी।

ग्रामीणों ने उपायुक्त अबु इमरान से खराब पड़े जलमीनार और चापाकल तत्काल ठीक कराकर पंचायत में पेयजल समस्या दूर करने की मांग की है।

Related Post