बिना अनुमति काटा जा रहा है सड़क किनारे लगी महुआ पेड़।
महुआडांड प्रखंड अंतर्गत बासकरचा से कूड़ो मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण को लेकर हरतुआ,मौनाडीह संवेदक द्वारा सड़क किनारे लगे कई पेड़ो को गिरा दिया जा रहा है । जिसे लेकर मौनाडीह एवं हरतुआ ग्राम के ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए बताया कि इनमें कई पेड़ महुआ के है जो इनके रोजी रोटी का सहारा है।संवेदक से इन पेड़ों को नहीं काटने का आग्रह किया था, परंतु इन्होंने मशीनें लगा पेड़ को गिरा दिया।हमसब सड़क का विरोध नहीं करते है, सड़क विकास के लिए जरूरी है मगर सड़क निर्माण में बड़ी मशीनों ने आम, महुआ जैसे बेशकीमती पेड़ गिरा दिया गया।ग्रामीणों ने बताया कि भोले-भाले आदिवासी यहां रहते हैं और इन पेड़ पौधों के बदौलत जीते हैं,इन पेड़ो को कितनी मेहनत से लगाया जाता हैं।मगर संवेदक द्वारा बिना सूचना के पेड़ काट दिया जा रहा है ।
इस संबंध में महुआडांड वन पदाधिकारी वृन्दा पाण्डेय ने बताया कि सड़क करने वाले कम्पनी द्वारा पेड़ काटने का अनुमति नहीं लिया है। यह क्षेत्र वन विभाग के अन्तर्गत नहीं आता । लेकिन सीओ स्तर से एन ओसी और वन विभाग से अनुमति ले कर ही पेड़ काटने का प्रवधान है ।

