Breaking
Thu. Mar 19th, 2026

गारू जेएमएम कमेटी ने आदिम जनजाति परिवार को पहुंचाई मदद

*गारू जेएमएम कमेटी ने आदिम जनजाति परिवार को पहुंचाई मदद*

 

*गारू संवाददाता उमेश यादव की रिपोर्ट

गारू प्रखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा कमेटी ने आगजनी का शिकार आदिम जनजाति परिवार को मदद पहुंचाई। बताते चलें कि, बारेसांढ़ निवासी इलियस बृजिया के घर में 25 मार्च की साम को अज्ञात कारणों से आग लग गयी थी। गांव वालों की काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, परन्तु कपड़ा, राशन जैसे आवश्यक वस्तुएं जल गई। हालांकि तत्काल में स्थानीय मुखिया भुनेश्वर सिंह नें राशन मुहैया करवाया था।

। दूसरे ही दिन गारू प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रताप टोप्पो नें राशन, कपड़ा और कम्बल मुहैया गरीब परिवार के लिए किया। जेएमएम गारू ब्लॉक प्रेसिडेंट तौकीर मियां नें बताया कि, आगजनी की खबर मिलते ही आदिम जनजाति परिवार को मदद पहुंचाने विचार किया गया। गारू जेएमएम नें इलियस बृजिया के परिवार के लिए चावल, दाल, शब्जी और वस्त्र उपलब्ध करवाया। मौके पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा गारू प्रखंड के सचिव रामा सिंह खरवार, उपाध्यक्ष शांतु लकड़ा, मानस मणि दीप सेवा संस्थान के कार्यकर्त्ता सुभाष कुमार सिंह, प्रमोद पासवान, दीपनारायण सोनी प्रमोद भगत आदि लोग उपस्थित थे।

Related Post