Breaking
Fri. Feb 6th, 2026

महुआडांड़ प्रखंड कार्यालय सभागार में जल जांच एवं जल उपयोगिता को लेकर शिविर का आयोजन।

महुआडांड़ प्रखंड कार्यालय सभागार में जल जांच एवं जल उपयोगिता को लेकर शिविर का आयोजन।

महुआडांड़ प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग के अध्यक्षता में जल जांच एवं उपयोगिता को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही समर अभियान को लेकर भी चर्चा की गई। उपस्थित जल सहियाओं को प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग एवं एसबीएम प्रखंड समन्वयक गंगा प्रसाद के द्वारा जल जांच एवं जल उपयोगिता को लेकर उपस्थित जल सहियाओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई जल की जांच किस प्रकार से करने हैं अगर जो जल पीने लायक नहीं हैं उसे पीने लायक कैसे बनाया जाएगा। दूसरी ओर जल की उपयोगिता को लेकर बताया गया कि जल का जितना उपयोग हो उतना ही लोगों को उपयोग करना चाहिए बेवजह जल की बर्बादी नहीं करनी चाहिए। जल को बचाना हर एक का कर्तव्य है इस बात का सभी को ख्याल रखते हुए हैं जल का उपयोग करना चाहिए। वही जेएसएलपीएस के बीपीएम तेजू सिंह एवं बीपीओ सुजीत कुमार के द्वारा समर अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं के बारे में उपस्थित महिला समूह को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई और योजनाओं का लाभ बताया गया।

 

Related Post