ग्रामीणों की हर सुख दुख में सीआरपीएफ की पूरी टीम एक परिवार के रूप में साथ :- वेद प्रकाश ।
बेतला बरवाडीह संवाददाता अख्तर अंसारी की रिपोर्ट
बेतला /बरवाडीह :- सीआरपीएफ के 11 वीं बटालियन के द्वारा बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडल स्थित बी औऱ जी कम्पनी में कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी के निर्देश पर सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया जहाँ कार्यक्रम का उद्घाटन कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी और द्वितीय कमान अधिकारी प्रणव आनंद झा के साथ-साथ उप कमांडेंट विनीत कुमार मिश्रा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत कैम्प क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मंडल , हेटली , झरना , मेराल , समेत आधे दर्जन से अधिक गांव के लगभग 500 से अधिक ग्रामीणों के बीच सोलर लाइट रेडियो बर्तन समेत कई जरूरत के सामग्री का वितरण करने का काम किया गया जिससे सामान पाने के बाद मौजूद ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी का माहौल भी देखा गया । कार्यक्रम के आयोजन को लेकर कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सीआरपीएफ जहां नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल अभियान को लेकर स्थापित तो जरूर की गई हैं पर ग्रामीणों के बीच सीआरपीएफ का कोई भय का माहौल ना बने बल्कि सीआरपीएफ और ग्रामीणों के बीच एक पारिवारिक संबंध स्थापित हो ऐसे उद्देश्य सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन लगातार हमारे कैम्प के अधीन आने वाले क्षेत्रों में किया जा रहा है।

साथ ही साथ इन क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को आत्मनिर्भर और खेल के प्रति बेहतर बनाने को लेकर खेल सामग्री वितरण के साथ साथ कई प्रशिक्षण के कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं । वही मौके पर मौजूद द्वितीय कमान अधिकारी प्रणव आनंद झा ने कहा कि कैंप के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को कभी भी निजी तौर पर किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े इस को लेकर भी हमारे कैंप के अधिकारी उनकी मदद को लेकर हमेशा तत्पर हैं क्योंकि हमारा सीआरपी एक परिवार है और परिवार का अधिकांश सदस्य ऐसे ही ग्रामीण परिवेश से आया है इस लिए हम सभी एक परिवार के रूप में रहकर अपने क्षेत्र में अमन चैन खुशहाली स्थापित कर सकते हैं जो सिविक एक्शन प्रोग्राम के जरिए पूर्ण रूप से साबित होता दिख रहा है । इस दौरान मौके पर राकेश कुमार महादेव उरांव राजकुमार संतोष कुमार समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे

