महुआडांड़ मुख्य बाजार स्थित वाहिद मोबाइल स्टोर में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी के घटना को दिया अंजाम।
महुआडांड मुख्य बाजार स्थित महुआडांड़ थाना से लगभग 50 मीटर दुरी पर वाहिद मोबाइल दुकान में अज्ञात चोरों के द्वारा उपर से स्बेस्टस का नोट बोल्ट खोल कर बड़ी शातिर तरीके से चोरी के घटना को अंजाम दिया गया है।यह घटना शुक्रवार रात की है।इस संबंध में जानकारी देते हुए दुकानदार वाहिद ने बताया कि जब मैं सुबह दुकान खोल और दुकान के अन्दर गया तो देखा कि दुकान के उपर लगा स्बेस्टस टुटा हुआ है और उपर लगाया गया प्लास्टिक के तिरपाल को जलाया गया है। मेरे द्वारा महंगें मोबाईल लैपटॉप को घर ले जाया जाता है।जिस वजह से चोरों के द्वारा ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। दुकान से रिपेयरिंग किया गया दो तीन मोबाइल फोन चार्जर एवं अन्य छोटी मोटी सामग्रियों की चोरी की गई है। लेकिन थाना सामने चोरी होना चिंताजनक है। मेरे द्वारा चोरी की घटना को लेकर ममला दर्ज करने को लिए महुआडांड़ थाना मे आवेदन दिया गया है।

