सड़क पर ही बना डाला मकान आवागमन ठप
बालूमाथ संवाददाता टीपू खान की रिपोर्ट
बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्तिथ मुरपा रोड पक्की सड़क से हरिजन टोला बडका बालूमाथ(गंझु टोला) शेरेगाडा पक्की सड़क को जोड़ने वाला सड़क पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है ।रास्ते को बालूमाथ ग्राम प्रधान सह अंचल अमीन भुनेश्वर साव द्वारा पीसीसी सड़क को अपना जमीन बताकर दोनो ओर से दीवार देकर घेरा जा रहा है ।यहां पूर्व में भी ग्रेड वन सड़क विगत कई वर्षों से था जो हाल ही में डीएमएफटी फंड से पीसीसी निर्माण हुआ था जोकि अब ग्राम प्रधान के द्वारा रास्ता को घेरने को लेकर उपायुक्त लातेहार तथा बालूमाथ अंचल से भी गंझु टोला के ग्रामीणों ने गुहार लगाया है की हमलोगो को आने जाने का रास्ता को बन्द न करे और गंझु टोला के ग्रामीणों को इन्साफ दिया जाए

स्थानीय ग्रामीणों लातेहार उपायुक्त से मामले पर जांच कर सड़क चालू करवाने की मांग की है ताकि ग्रामीनो का आवगमन हो सके

