आज दिनांक 16/02/2022 को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 589वीं जयंती समारोह रविदास समाज एम ई स्कूल रोड, जुगसलाई, जमशेदपुर के कार्यकारी महंत श्री दुर्गा प्रसाद दास जी एवं भूतपूर्व कौशली, जय गोविंद प्रसाद एवं समाज के मुख्य संरक्षक सुरेश रविदास के द्वारा संत रविदास ग्रंथ गुरुवाणी माल्यार्पण, पूजा अर्चना पाठ कर संत प्रवचन किया गया। समाज के महिला, पुरुष, बच्चों, एवं अन्य उपस्तिथ के बीच संत गुरु रविदास जी के रहन-सहन, व्यक्तित्व की जानकारी दी एवं संकल्प लिया कि उनके बताए मार्गदर्शन पर समाज अमल करेगा । कार्यक्रम में बतौर अतिथि भाजपा बागबेड़ा मंडल के अध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा घागिडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा, भाजपा जुगसलाई मंडल के पूर्व अध्यक्ष नागेन्द्र पांडेय, भाजपा जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन (हन्नु), युवा समाज सेवी विकास महतो, भाजपा जुगसलाई मंडल के महामंत्री सुनील शर्मा, कोसाध्यक्ष शिव शर्मा उपस्तिथ हुए । सभी ने संत रविदास जी की तस्वीर के आगे पुष्पांजलि कर उनकी पूजा की एवं समाज को संत रविदास जी के बताए गए मार्ग पर चलने का संदेश दिया ।
आज के इस जयंती कार्यक्रम के अवसर को सफल बनाने में बालगोविन्द दास, बिरजू रविदास, विट्ठल रविदास, रामस्वरूप दास, सीताराम, बिरिन्दर दास, राजू दास एवं अन्य कई कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा ।

