*सीआरपीएफ 214 बटालियन ने ग्रामीणों के बीच कम्बल, रेडियो तथा अन्य सामग्री का किया वितरण*
*गारू संवाददाता उमेश यादव की रिपोर्ट
सीआरपीएफ 214 बटालियन के कमांडेंट ऋषि राज सहाय के निर्देश पर, गारू थाना क्षेत्र के सरयू स्थित सीआरपीएफ 214 कैंप के जी कंपनी में नागरिक सहायता कार्यक्रम आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में 214 वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी रणधीर कुमार झा, जी कंपनी के इंस्पेक्टर शंकर लाल चतुर्वेदी के नेतृत्व में अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र के पीरी, गनईखाड़, मुकुंदपुर, वह डोरम गांव के सैकड़ों ग्रामीणों को कंबल, रेडियो, तथा बर्तन समेत अन्य सामग्री का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए द्वितीय कमान अधिकारी रणधीर कुमार झा, ने ग्रामीणों को बताया कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, ताकि आनेवाले समय में अपनी और अपने गांव का भविष्य बना सकें। उन्होंने कहा कि नक्सल संगठन से जुड़े हुए लोग मुख्यधारा से जुड़ कर अपने घर परिवार के साथ बेहतर जिंदगी जी सके।
वहीं जी कंपनी के इंस्पेक्टर शंकर लाल चतुर्वेदी ने कहा कि ग्रामीणों के हर दुख सुख में सीआरपीएफ तट पर खड़ा रहतीं है जिससे समय समय पर जरूरतमंद लोगों के बीच उपयोग सामग्री का वितरण किया जाता हैं। मौके पर 214 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी रणधीर कुमार झा, इंस्पेक्टर शंकर लाल चतुर्वेदी , सहायक उपनिरीक्षक ऑपरेटर सतेन्द्र चौधरी, व सरजू टीओपी प्रभारी जेम्स कुजूर, पीरी गांव के ग्राम प्रधान मोदी सिंह, समेत अन्य ग्रामीण व कैंप का जवान मौजूद थे।

