Breaking
Thu. Feb 26th, 2026

पोटका खैरपाल गांव में सुपर जूनियर फैंस क्लब द्वारा मां सरस्वती पूजा का आयोजन

— लोक ज्ञान प्राप्ति और सुस्ती आलश्य एवं अज्ञानता से छुटकारा पाने के लिए बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की उपासना करते हैं वही आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर पोटका प्रखंड के खैरपाल गांव में सुपर जूनियर फैंस क्लब के द्वारा सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया | वही गांव के छोटे छोटे बच्चों द्वारा आयोजित पूजा पंडाल का उद्घाटन विधिवत रूप से कोवाली थाना प्रभारी अमित रविदास द्वारा फीता काटकर किया गया इस अवसर पर अरुण कुमार, गायत्री कवि, राजेश्वरी आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया | उद्घाटन के क्रम में थाना प्रभारी अमित रविदास ने कहा कि मैं थाना प्रभारी बनने से पहले एक कलाकार था मेरा अपना गांव मैंने हर साल अपने हाथों से सरस्वती माता की मूर्ति बनाकर पूजा अर्चना बड़े ही धूमधाम के साथ करता था | सरस्वती माता विद्या की देवी है और मैं चाहती हूं जितने भी छोटे-छोटे बच्चे हैं सभी को देवी सरस्वती विद्या प्रदान करें मैं यही कामना करता हूं, वहीं दूसरी ओर राजश्री पति ने अपने शब्दों में कहा कि हम सब छोटे-छोटे बच्चों के उत्साह को एक मूर्त रूप देने का कार्य किए हैं कि छोटे-छोटे बच्चों द्वारा विद्या की देवी की आराधना बड़े ही धूमधाम के साथ स्वयं निर्मित पूजा पंडाल को देख कर मन आनंदमई हो जाता है | पूजा पंडल की उद्घाटन समारोह में राजेश दास, अमित राय, लालू, प्रकाश रजक, अमित गोप, आनंद बेहरा, पवन नायक, विशाल महाकुड़ आदि साथ में गांव के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे

Related Post