*श्री शनिदेव हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव पांच को*
चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
चंदवा। शहर के सुभाष चौक स्थित श्री शनिदेव हनुमान मंदिर का चौथा वार्षिकोत्सव शनिवार पांच फरवरी को मनाया जाएगा।इसकी तैयारी को लेकर मंदिर का रंग रोगन, साफ सफाई का कार्य जोर शोर से चल रहा है।मंदिर समिति के सदस्य पूरी निष्ठा के साथ वार्षिकोत्सव की तैयारी में जुटे हुए हैं।समिति के निर्मल भारती, दीपु सिंहा, सुधीर प्रसाद,अनुप कुमार, राजेश चन्द्र पांडेय आदि सदस्य समाहरोह को भव्य बनाने को लेकर जुटे हुए हैं।समिति के निर्मल भारती व सुधीर प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार चार फरवरी को मंदिर परिसर में पूजा के पश्चात चौबीस घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया जायेगा।दूसरे दिन शनिवार पांच फरवरी को पूर्णाहुति के बाद हवन पूजन किया जायेगा जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में भंडारा लगाया जायेगा।उन्होंने ने आगे बताया कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम पूरी तरह से कोविड नियम का पालन करते हुए मनाया जायेगा।समिति ने आम लोगों से कार्यक्रम में होने की अपील की है।

