Breaking
Sun. May 17th, 2026

मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह का महुआडांड़ प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय खुला कार्यालय।

मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह का महुआडांड़ प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय खुला कार्यालय।

महुआडांड़ में बुधवार को अधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता की उपस्थिति में महुआडांड़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कांग्रेस नेता अजीत पाल के द्वारा मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। कार्यालय खुलने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रखंड के लोगों को जिस प्रकार की भी समस्याएं हैं वे आकर अपनी समस्याएं रख सकते हैं इन समस्याओं को आला अधिकारियों तक पहुंचा कर राधे को निष्पादन करने का कोशिश किया जाएगा। प्रखंड में विकास से संबंधित जितने भी कार्य हैं उस पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी नित्य निखिल सुरेन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुजूर, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग अंचलाधिकारी प्रताप टोप्पो,बीस सुत्री अध्यक्ष अभय मिंज सभी बीस सुत्री सदस्य, व कांग्रेस कार्यकर्ता समेत अन्य लोग मौजूद थे

Related Post