Breaking
Tue. Apr 14th, 2026

महुआडांड़ की ग्राम दौना के सहेन्द्र राम व सकुंती देवी को नहीं मिल रहे वृद्धा पेंशन का लाभ।

महुआडांड़ की ग्राम दौना के सहेन्द्र राम व सकुंती देवी को नहीं मिल रहे वृद्धा पेंशन का लाभ।

महुआडांड़ के सुदूरवर्ती पंचायत दुरुप का एक ग्राम है दौना जोकि प्रखंड मुख्यालय से तकरीबन 22 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। वहां रहने वाले सुरेंद्र राम व सकुंती देवी को वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। जबकि सहेंद्र राम का उम्र 65 वर्ष हो चुका है वही सकुंती देवी का उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है।

सहेन्द्र राम के पत्नि का‌ निधन 20 वर्ष पूर्व हो चूका है उनके दो बच्चे हैं सहेन्द्र राम के द्वारा ही लालन पालन किया गया है।एक बेटे की शादी हो गई है वह बाहर रहता है।बृद्ध हो जाने के बाद उसे देखने वाला कोई नहीं है।दुसरी ओर सकुंती देवी का भी वही हाल है इनका भी पति की मृत्यु हो चूकी है। दोनों का कहना है हमलोगों को वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं मिलता है। दोनों लोगों के द्वारा प्रखण्ड प्रशासन से बृद्धा पेंशन बनवाने की मांग की गई है।उनलोगों का कहना है अगर हम लोगों का वृद्धा पेंशन हो जाता इसका लाभ मिलने लगता तो हम लोगों को इस अवस्था में जीवन यापन करने के लिए कुछ सुविधा मिल जाती।

Related Post