Breaking
Thu. Nov 5th, 2026

भाजपा के जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन अस्वस्थ होनें के कारण जुगसलाई के राजस्थान सेवा सदन में इलाजरत

जमशेदपुर–भाजपा के जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन अस्वस्थ होनें के कारण जुगसलाई के राजस्थान सेवा सदन में इलाजरत है । आज उनसे मिलने भाजपा जमशेदपुर के नेतागण पहुचें ओर उनका हाल चाल पूछा । इसी क्रम में आज भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर सभी ने मिल कर केक काटकर जिला महामंत्री राकेश सिंह का जन्मदिन मनाया एवं उनको शुभकामनाएं दी गई । आज उनसे मिलने वालों में भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी, राकेश सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, संदीप शर्मा बॉबी, प्रशांत पोद्दार, अमरेंद्र पासवान, फातिमा शाहीन, संजय तिवारी, राजेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, धनेश्वर सिंह, गणेश रविदास, पिंटू शर्मा, सुनील शर्मा, शिव शर्मा, पिंटू सैनी, नितिन झा, जगदीश लाल, विजय शर्मा, पंकज अग्रवाल एवं अन्य शामिल थे ।

Related Post