Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

वासुदेव खेमका के निधन पर शोक प्रकट करने हेतु मंत्री बन्ना गुप्ता पहुँचे

वरिष्ठ समाजसेवी एवं राजस्थान युवक मंडल,जुगसलाई के अध्यक्ष वासुदेव खेमका का अचानक निधन हो गया। उनके पिता राधा किशन खेमका बालभारती स्कूल के संस्थापक रहे हैं। वासुदेव खेमका जिला अग्रवाल सम्मेलन के उपाध्यक्ष होने के साथ साथ समाज की विभिन्न संस्थाओं में भी सक्रिय थे। आज उनके निवास पर शोक प्रकट करने हेतु मंत्री बन्ना गुप्ता पहुँचे और उनके परिवार जनों को सांत्वना प्रदान की। उनके साथ कमल किशोर अग्रवाल, मुकेश मित्तल, संदीप मुरारका, लोचन मेंगोतिया एवं मुरारी लाल अग्रवाल थे।

Related Post