Breaking
Fri. Feb 27th, 2026

हाता माताजी आश्रम में2 -फरवरी2022 को होने वाली राम कृष्णा मंदिर की प्रतिष्ठा स्थगित

← Back

Thank you for your response. ✨

 

 

पोटका प्रखंड के हाता स्थित माताजी आश्रम में भगवान रामकृष्ण देव की मंदिर प्रतिष्ठा आगामी 2 फरवरी 2022 को होनेबाली थी।इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी।30 प्रतिशत निमंत्रण का काम भी हो चुका था।प्रतिष्ठा का काम भब्य समारोह और अनेक अनुष्ठान के साथ होनेवाला था।लेकिन दुःख की बात यह है कि वर्तमान कॉविड महामारी का संक्रमण को देखकर सरकारी गाइड लाइन में हम भव्य आयोजन नहीं कर सकते है।प्रतिष्ठा का काम बार बार नहीं हो सकता है।हम कुछ आदमी को लेकर कैसे इतिहासिक काम कर सकते हैं।किसको बुलाएंगे और किसको नहीं बुलाएंगे।यह सब पवित्र काम भय,आतंक और चुपचाप नहीं हो सकता है।इसलिए हम माताजी आश्रम के भक्तगण साधु महाराज और गुणीजनों के साथ बिचार, परामर्श और मार्गदर्शन लेकर आज दिनांक 18 जनवरी 2022 को पूर्वान्ह 9 बजे माताजी आश्रम प्रांगण में आश्रम के ट्रस्टी,कमिटी और भक्तजनो जे बीच एक जरुरी बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता आश्रम के सेवक श्री सुधांशु मिश्र ने की।बैठक में काफी गहन मंथन के बाद सर्ब सम्मति से 2 फरवरी को होनेबाली मंदिर प्रतिष्ठा का कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।स्थिति और परिस्थिति पूर्ण रूप से नियंत्रण होने के पश्चात फिर से बैठक बुलाकर प्रतिष्ठा की तिथि निर्धारित की जायेगी और यथा समय सभी भक्तजनों, गुणीजनों और निमंत्रित सभी सज्जनों को फिर से सूचित कर दिया जायेगा। बैठक में सुनील कुमार दे,जयदेव मुखर्जी,राजकुमार साहू,कृष्ण कांत मंडल,स्वपन कुमार मंडल,बकुल मिश्रा, मोहितोष मंडल,बिनोद ज्योतिषी, महेश बियानी,तपन कुमार मंडल,सूरज शंकर कर,मोनी पाल, अजित सरदार,सहदेब मंडल,सुबोध मंडल,प्रशांत मंडल आदि उपस्थित थे।
,

 

,

Related Post