Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एसडीओ व बीडीओ समेत अन्य लोगों ने लिया पहला बुस्टर डोज।

महुआडांड़ में कोरोना वैक्सीन का बुस्टर प्रिकाँशन डोज हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वारियर, गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 60 वर्ष से अधिक व्यक्ति जिन्होंने 9 माह पूर्व कोविड का दूसरा डोज लिया है,उन्हें दिया गया। इस दौरान एसडीओ नीत निखिल सुरीन ने भी कोविड का बूस्टर डोज लिया। इसके साथ ही बीडीओ अमरेन डांग, प्रखंड कर्मियों स्वास्थ्य कर्मियों समेत सुयोग पात्र लोगों को भी कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज दिया गया। इस दौरान एसडीओ श्री सूरीन ने कहा कि प्रिकाँशन से डोज लेने से कोविड संक्रमण से बेहतर सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर, गंभीर बीमारी से ग्रसित 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति जिन्होंने 9 माह पूर्व कोविड का दूसरा डोज लिया है,वो प्रिकाँशन डोज ले ले। महुआडांड में जानकारी के अभाव में पहले दिन कम ही लोग बुस्टर डोज लिया। लेकिन सभी लोग उत्साह के साथ बुस्टर डोज लिया।

Related Post