Breaking
Sat. Nov 7th, 2026

गारू में बिजली बिल जमा करने का तीन दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन

*गारू में बिजली बिल जमा करने का तीन दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन*

**गारू संवाददाता उमेश यादव की रिपोर्ट**

प्रिय बिजली उपभोक्ता आपलोगों को सादर सूचित करना है की गारू प्रखण्ड के विधुत आपूर्ति प्रशाखा गारू के कनीय अभियंता राजकुमार जी के नेतृत्व में गारू प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली बिल जमा करने का विशेष कैंप का आयोजन किया गया है जिसमे की तमाम गारू प्रखण्ड वासियों से आग्रह है कि अपने

नजदीकी कैंप में जाकर अपना बकाया बिजली बिल जमा करे ।

कैंप का समय सारणी:-

1.गारू :-29.12.2021

2.मायापुर :-30.12.2021

3.सरयु:-31.12.2021

गारू विधुत आपूर्ति प्रशाखा के विधुत कर्मी अखिलेश कुमार ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस किसी भी ग्राहक का दो हजार रुपये से ज्यादा बिजली बिल बाकि है वो अपना बिल जमा कर दें ।साथ ही जिसका 5000 रुपये से ज्यादा बिजली बिल आया हो उनका 15%DPF माफ़ किया जायेगा।DPF सिर्फ 31 दिसम्बर तक लागु रहेगा ।

Related Post