Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

पोटका चांदपुर पंचायत में आज आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ

– झारखंड सरकार द्वारा दिया जा रहा जन कल्याण योजना के तहत आज पोटका प्रखंड के चांदपुर पंचायत भवन में आज आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें चांदपुर पंचायत की ओर से जिप सदस्य प्रतिमा रानी मंडल पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र रविदास अंचल अधिकारी इम्तियाज अहमद मुखिया श्रीमती सुनीता सिंह एवं उपस्थित गणमान्य लोगों को ग्रामीण महिलाओं द्वारा अपनी संस्कृति वेशभूषा में उपस्थित होकर सभी का मस्तक में पुष्प देकर एवं बैच लगाकर सम्मानित किया गया वही कार्यक्रम में उपस्थित जिप सदस्य श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र रविदास अंचल अधिकारी इम्तियाज अहमद के द्वारा भगवान बिरसा के फोटो पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया प्रखंड की ओर से विभिन्न विभाग के विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा स्टॉल लगाकर पंचायत मंडप में उपस्थित हुए विभिन्न समस्या लेकर ग्रामीणों का समस्या सुनते हुए निष्पादन करने का काम किया जा रहा था इस कार्यक्रम में जीभ सदस्य प्रतिमा रानी मंडल पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र रविदास अंचल अधिकारी इम्तियाज अहमद मुखिया श्रीमती सुनीता सिंह पंचायत सेवक जगतपति मंडल आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Related Post