*बालूमाथ :काशी विश्वनाथ धाम (दिव्य काशी भव्य काशी) का लाइव प्रसारण महावीर मंदिर बालूमाथ में :*
बालूमाथ संवाददाता टीपू खान की रिपोर्ट
हिंदू सनातन धर्मावलंबियों भारतीय देश प्रेमियों के साथ भाजपा मंडल बालूमाथ के कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही हर्ष व उल्लास का दिन आज है, भारत को विश्व पटल पर ले जाने वाले विश्व गुरु व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री *श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी* के कर कमलों द्वारा *”दिव्य काशी भव्य काशी” काशी विश्वनाथ धाम* का लोकार्पण आज दिनांक 13 दिसंबर 2021 दिन सोमवार को दोपहर 12:45 बजे किया गया इसका लाइव प्रसारण के माध्यम से *बालूमाथ बाजार टांड़ स्थित महावीर मंदिर* के प्रांगण में दिखाया गया।
हम सब हिंदू सनातन देश प्रेमियों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व बुद्धिजीवियों उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा जी के द्वारा पंडित दिनेश नाथ बैद्य जी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।
मौके पे उपस्थित जिला उपाध्यक्षl ज्योति सिन्हा,जिला कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता , एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार युवा मोर्चा जिला महामंत्री सूरज कुमार शाह मंडल महामंत्री रामकुमार गुप्ता, मंडल मंत्री रंजीत गुप्ता,अखिलेश भोगता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गंगेश्वर यादव युवा मंडल महामंत्री चंदन गुप्ता, युवा मंडल मंत्री उज्ज्वल सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

