Breaking
Thu. Mar 26th, 2026

86 किलो गांजा के साथ लग्जरी कार जब्त रांची

*86 किलो गांजा के साथ लग्जरी कार जब्त*

 

रांची :-रांची पुलिस 86 किलों गांजे की एक खेप को रांची-टाटा रोड से जब्त की है। इसे एक महंगी लग्जरी कार से जब्त किया गया है। हालांकि इस दौरान पुलिस के सामने से तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए हैं। जमशेदपुर के रास्ते एक सप्ताह में गांजे की यह दूसरी खेप जब्त की गई है।

 

इससे पहले 26 नवंबर को बहरागोड़ा में 425 किलो गांजा जब्त किया गया था। इसे नमक के बीच छिपाकर बोकारो लाया जा रहा था। रांची के ग्रामीण SP नौशाद आलम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी गांजे की एक बड़ी खेप रांची-टाटा रोड से गुजरने वाली है। इसके बाद डीएसपी नीरज कुमार की अगुआई में नामकुम थाना क्षेत्र के रामपुर के पास सघन जांच शुरू की गई।

Related Post