*गारू मे कोविड टीकाकरण अभियान शुरू*
*सिविल सर्जन ने सुदुर्वरती क्षेत्र के शिविरों का घुम घुमकर किया निरीक्षण*
संवाददाता उमेश यादव की रिपोर्ट गारू
गारू (लातेहार):लातेहार सिविल सर्जन डॉ हरेणचंद्र महतो के निर्देशानुसार गारू प्रखंड के आठ पंचायत के विभिन्न गांवों मे शुक्रवार को कोविड टीकाकरण का बिशेष अभियान चलाया गया. प्रखंड मे अभियान के तहत कोटाम पंचायत के सिरम,डाढीछापर, महुआडाबर, हुरदाग,सालवे आदि गांवों मे शिविर लगाया गया, इस दौरान सिविल सर्जन डा हरेणचंद्र महतो ने सुदुर्वरती सिरम, डाढीछापर, महुआडाबर मे लगाये गए विशेष शिविर का मौके पर निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान सिरम मे कोविशील्ड के पांच, कोभैक्सीन 20,डाढीछापर गांव मे कोविशील्ड आठ,कोवैक्सीन तीन, सीमाखास मे 16, हुरदाग 22, ग्रामीणों को टीकाकरण किया गया, मालुम हो की प्रखंड मे तीन दिसंबर से पांच दिसंबर तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है.इस अवसर पर रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अरविंद कुमार, लातेहार सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डा निलममणी कुमार,मुखिया सुधराम उरांव,पंचायत सेवक सतेंद्र प्रसाद सिंह, एएएनएम दुर्गावती देवी,पृति सिंहा,सिविल सर्जन के प्रधान सहायक कोर्नेस कुमार, वीपीएम संजीव कुमार,सहिया मीना देवी, शामिल थे.

