चंदवा में अवैध कोयले के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
चंदवा : पुलिस अधीक्षक लातेहार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चंदवा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित कर थाना क्षेत्र के सेरक गांव स्थित सोना ए मार्का चिमनी भट्टा के पास हाईवा ट्रक जेएच 19 सी / 7539 पर लदे करीब 25 टन कोयला एवं चिमनी भट्ठा परिसर में रखे लगभग 23 टन कोयला जप्त किया गया है।
इस मामले में पुलिस ने गोविंद कुमार यादव पिता वासुदेव यादव (बुकरू, बालूमाथ) और दीपक कुमार गंझु पिता स्व. बिहारी गंझू (तसतवार, बालूमाथ) को गिरफ्तार किया है।
प्रेसवार्ता में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त अवैध कोयला चमातु कोलियरी से चोरी छुपे लाया गया था। इस संबंध में चंदवा थाना कांड संख्या 150/2021 दिनांक 1/12/2021 धारा 379/411 414/34 भादवी एवं 30 (2) कोल माइन्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
छापामारी दल में थाना प्रभारी के अलावा पुनि आशुतोष कुमार, पुनि दिव्य प्रकाश, राजीव कुमार भगत, सुनील टूटी, कुबेर प्रसाद देव, मुनेश्वर प्रसाद समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

