Breaking
Fri. Feb 27th, 2026

लोहरदगा में कांग्रेस पार्टी का जन जागरण अभियान

लोहरदगा में कांग्रेस पार्टी का जन जागरण अभियान

लोहरदगा ।किस्को:-कांग्रेस प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार देश मे आर्थिक मंदी, बढ़ती महंगाई,एवं जनविरोधी कार्यो के खिलाफ केंद्र सरकार के विरोध में कांग्रेस द्वारा गाँव गाँव घूमकर जन जागरण अभियान चलाई गई अभियान में मुख्य रूप से लोहरदगा जिला कांग्रेस के सह प्रभारी रमेश कुमार चीनी, एवं किस्को प्रखण्ड प्रभारी संदीप कुमार गुप्ता मौजूद रहे अभियान के दौरान कार्यकर्ताओ द्वारा आरेया,निरहू, चरहु,हिसरी,मेरले एवं बोंगा गाँव में अभियान चलाकर लोगो को केंद्र के गलत नीतियों के खिलाफ जागरूक किया गया एवं सरकार के खिलाफ लोगो को एकजुट होकर आंदोलन करते हुए महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस की हाथ को मजबूत करने की अपील की गई अभियान की शुरुआत आरेया गाँव से करते हुए हिसरी में समाप्त की गई अभियान में कार्यकर्ताओ द्वारा गांव में घूम कर रैली के माध्यम से नारेबाजी करते हुए लोगों को केंद्र सरकार के जन विरोधी कार्यो से लोगों को अवगत करते हुए लोगो को जागरूक किया गया गाँव गाँव में जाकर लोगो को संबोधित करते हुए कांग्रेस किस्को प्रखण्ड प्रभारी संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार की कार्यकाल में बढ़ती महंगाई, ने लोगो का जीना मुहाल कर दिया है 2024 में केंद्र सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करना है एवं कांग्रेस सरकार बनानी है उन्होंने कहा कि बीजेपी की मोदी सरकार में महंगाई आसमान छू रही है वही युवाओ को रोजगार देने के बजाय रोजगार छीन रही है सभी नौकरी को प्राइवेट करते हुए नौकरी भी छीनने की काम कर रही है वही तेल का दाम आसमान छू रही है गैश का दाम भी आसमान छू रहा है मौके पर लोहरदगा सह प्रभारी रमेश कुमार चीनी,किस्को प्रखण्ड प्रभारी संदीप कुमार गुप्ता, निसार अहमद, समूल अंसारी मुस्ताख़ अहमद,शिवशंकर टाना भगत,जयमन्त कुजूर, अनमोल तिर्की,राजेन्द्र यादव, सेख सादिक़,समशुल हुदा,कामिल टोपनो,सुशीला देवी,सिमा देवी, अमृता भगत व अन्य मौजूद रहे।

Related Post