*सड़क दुर्घटना में घायल प्रभाकर से मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री*
संवाददाता टीपू खान बालूमाथ के साथ अख्तर अंसारी की रिपोर्ट बरवाडीह
बरवाडीह :- 1 सप्ताह पूर्व प्रखंड मुख्यालय में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए यूथ कांग्रेस के नेता और प्रखंड के युवा समाजसेवी कुमार प्रभाकर सिंह का रांची के मेडिका इलाज चल रहा है उनके इलाज में मदद के लिए लगातार लोगों के सहयोग के लिए हाथ बढ़ रहे हैं जहां उन्हें और सहयोग की जरूरत है । उधर उनके इलाज में आर्थिक रूप से सहयोग करते हुए स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह के द्वारा बेहतर इलाज कराने का भरोसा दिलाया गया वही आज राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मेडिका पहुंचकर कुमार प्रभाकर का हाल-चाल जानते हैं बेहतर चिकित्सा सेवा मुहैया कराने का चिकित्सकों को निर्देश भी दिया । ज्ञात है कि कुमार प्रभाकर के बेहतर इलाज और आर्थिक मदद को लेकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पार्टी के नेताओं के साथ-साथ सामाजिक संगठनों के द्वारा भी अपील की जा रही है

