Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बस पड़ाव के समीप अजय वस्त्रालय नामक प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। चंदवा

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बस पड़ाव के समीप अजय वस्त्रालय नामक प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।

मौके पर दुकान के संचालक अजय गुप्ता को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठान का लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। इंदिरा गांधी चैक एवं आसपास के लोगो को कपड़ो की खरीददारी में सुविधा मिलेगी।

संचालक अजय कुमार ने कहा कि लोगों की उम्मीदों पर खरा उतराना उनकी प्राथमिकता है। प्रयास होगा कि लोगों को बेहतर किस्म के वस्त्र उपलब्ध कराएं। इसके पूर्व पं. साकेत पाठक रीशू ने विधिवत पूजन कराया।

मौके पर अयूब खान, महेंद्र साव, रंजीत उरांव, विनय वर्मा रिकी, अनिल साहू, सतीश प्रसाद, मनोज मेहता, सुमित कुमार, कमलेश प्रसाद समेत अन्य मौजूद थे।

Related Post