Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

रांची//एक हज़ार से अधिक फुटपाथ दुकानदारों ने रांची नगर निगम के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया

रांची//एक हज़ार से अधिक फुटपाथ दुकानदारों ने रांची नगर निगम के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया। दुकानदारों के अलग-अलग समूह ने राजभवन और नगर निगम कार्यालय के समक्ष धरना देकर निगम की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किए। कहा कि कोरोना काल में फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों ने बैंक से 10 हजार रुपये का लोन लेकर अपना व्यवसाय प्रारंभ किया। निगम की टीम ऐसे दुकानदारों से हर दिन 200 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक जुर्माना वसूल रही है।ऐसे में गरीब दुकानदारों के आगे रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है।

Related Post