Breaking
Sun. May 24th, 2026

चतरा : तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आया पुलिस की स्कॉर्पियो, टंडवा एसडीपीओ की स्कार्पियो गाड़ी में मारी जोरदार टक्कर।

*चतरा ब्रेकिंग*

चतरा : तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आया पुलिस की स्कॉर्पियो, टंडवा एसडीपीओ की स्कार्पियो गाड़ी में मारी जोरदार टक्कर। ओवरटेक करने के चक्कर मे हुई दोंनो गाड़ियों की भिड़ंत। घटना में एसडीपीओ शम्भू कुमार सिंह व टंडवा थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह समेत चार जवान हुए घायल। टंडवा-सिमरिया मुख्य पथ स्थित धनगड्डा घाटी की घटना। घटना के बाद एसडीपीओ व थाना प्रभारी समेत घायल जवानों को इलाज के लिए कराया गया स्थानीय अस्पताल में भर्ती। गंभीर रूप से घायल थाना प्रभारी,

एसडीपीओ के अंगरक्षक, चालक को बेहतर ईलाज के लिये चिकित्सकों ने किया रिम्स रांची रेफर। ट्रक को पुलिस ने किया जप्त। एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सदर एसडीपीओ अविनाश कुमार पहुंचे टंडवा। घायल टंडवा एसडीपीओ की स्थिति सामान्य। चतरा से टंडवा लौटने के दौरान हुई दुर्घटना।

Related Post