Breaking
Tue. Sep 15th, 2026

बडा सीगदी पर्यावरण चेतना केंद्र में बिरसा जयंती मनाया गया

 पोटका प्रखंड अंतर्गत बड़ा सिगदी में 146 वां बिरसा मुंडा का जन्म जयंती के अवसर पर बिरसा मुंडा आदिवासी संस्कृति, आदिवासी भूमि समाज तथा आदिवासी भूमिज सरना अखड़ा द्वारा संयुक्त रूप से पारंपरिक नृत्य का आयोजन कर तथा जल, जंगल, जमीन को बचाने का संकल्प लेते हुए पोटका तथा मुसाबनी के 46 किसानों की कार्यशाला का आयोजन कर कार्बन खेती की ओर लौट चलो का नारा दिया गया | बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए, उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर स्थानीय विधायक संजीव सरदार का जोरदार स्वागत करते हुए बिरसा मुंडा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम में पर्यावरण चेतना केंद्र के निर्देशक सिद्धसर सरदार जयपाल सिंह सरदार हरीश सरदार मानिक सरदार बसंती सरदार बेबी पातर अनीता सरदार आदि लोग उपस्थित रहे

Related Post