Breaking
Sat. Feb 28th, 2026

दीपोत्सव के उपलक्ष पर साक्षी प्रताप ने आकर्षक रंगोली बनाकर की मां लक्ष्मी की आराधना

दीपों का उत्सव दीपावली हर आम और खास के लिए काफी महत्व रखता है, दीप जलाकर लोग अंधेरे को दूर करते हैं और मां लक्ष्मी से कामना करते हैं कि, सदा उनके घर में सुख, समृद्धि ,शांति बनी रहे।

दीपावली के उपलक्ष पर लोग अपने अपने घरों में रंग बिरंगी और आकर्षक रंगोली का भी निर्माण करते हैं ,आदित्यपुर स्थित रैन बसेरा की रहने वाली और उद्यमी नंदकुमार सिंह की पुत्रवधू साक्षी प्रताप भी प्रतिवर्ष भव्य और आकर्षक रंगोली बनाकर अपने पूरे परिवार के साथ दीपावली की खुशियां मनाती हैं, विशेष तौर पर ये प्रतिवर्ष आकर्षक और भव्य मनमोहक रंगोलियां का निर्माण करती है, इस कार्य में इनके पति और युवा समाजसेवी कुमार प्रभाकर सिंह भी इनका भरपूर साथ देते हैं, दीपोत्सव के उपलक्ष्य पर साक्षी प्रताप ने अपने रंगोली के माध्यम से आम भारतीय नारी को एक लक्ष्मी का रूप बनाकर दर्शाया है।

Related Post