Breaking
Sun. Oct 11th, 2026

संत जेवियर कॉलेज महुआडांड़ में चलाया गया कोविड टीकाकरण अभियान।

संत जेवियर्स कॉलेज महुआडांड़ में शनिवार को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ के स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा अपने कोविड टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में कॉलेज के विद्यार्थी, प्रोफेसर्स एवं अन्य लोगों को सुलभता के साथ टीका उपलब्ध कराया। जिसमें कुल 90 लोगों को कोरोना का टीका दिया गया। इस टीकाकरण अभियान में कॉलेज के प्राचार्य डॉ एम के जोश एवं स्थानीय अस्पताल की टीम ने टीका लेने के लिए लोगों का उत्साहवर्धन किया एवं इस अभियान के अगले चरण के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए भी आह्वान किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ फा एम के जोश ने स्थानीय प्रशासन, अस्पताल प्रशासन एवं टीकाकरण में भाग लेने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Related Post