Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

पोटका के नवनिर्माण प्रखंड सह अंचल कार्यालय का आज विधिवत रूप से फीता काटकर प्रवेश किया गया

पोटका प्रखंड अंतर्गत आठ महीने पहले ही बनकर तैयार हुए नया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का आज विधिवत पूजा अर्चना के साथ उपस्थित सांसद विद्युत वरण महतो, उप विकास आयुक्त परमेश्वर भगत, विधायक संजीव सरदार, प्रमुख शुक्र मणि टूडू, जिला परिषद चंद्रवती महतो आदि द्वारा संयुक्त रूप में फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर भवन में प्रवेश किया गया |
बता दें कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन पिछले 8 महीने से बनकर तैयार था, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय, पीएचडी विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना कार्यालय, कृषि विभाग आदि सभी कार्यकालयों को नए भवन में शिफ्ट किया गया, जिसका बुधवार को उपस्थित अतिथियों के द्वारा फीता काटकर भवन में प्रवेश किया गया

Related Post