Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

पिछली सीमाना से बद से बदतर रास्ता को ईटाडस्ट डलवा कर तत्काल मरम्मति

पोटका के -नरवा सड़क की पिछली सीमाना से अत्यंत ही दयनीय स्थिति है पानी – कीचड़ – गड्ढा के कारण हजारों राहगीरों की दैनंदिन जिंदिगी की जीवन रेखा स्वरूप उक्त रास्ता हादसे की पर्याय बची शब्द बन गया था – जिप सदस्या श्रीमती मंडल के अनुरोध पर ” द वीकेण्ड ” रिसोर्ट (शंकरदा) के मालिक (नये) विकाश शाह द्वारा अपने खर्चे से – जे.सी.वी. – डम्पर – मजदूर लगवा कर आज से उक्त रास्ता की मरम्मती दुर्गा पूजा को देखते हुये शुरू करवा दी गई है। मरम्मती के शुभारंभ में जिप सदस्या श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल, पूर्व जिलापार्षद करुणा मय मंडल, विकाश शाह, एस.पी.दास, जदुपति भकत, दीपक कुमार भकत आदि उपस्थित थे। उक्त कार्य से जँहा लोगों में खुर्शी देखी गई वंही जिप सदस्या श्रीमती मंडल द्वारा विकाश जी को विकास के कार्य में सहयोग देने के लिये हार्दिक धन्यवाद दी गई।

Related Post