Breaking
Fri. Feb 27th, 2026

हजारीबाग:- बरकट्‌ठा के पंचायत सेवक उदित नारायण वर्मण को ACB की टीम ने शुक्रवार को 5 हजार रुपए घूस लेते उसके अपने घर से रंगेहाथ गिरफ्तार किया हैं।

*हजारीबाग*:- बरकट्‌ठा के पंचायत सेवक उदित नारायण वर्मण को ACB की टीम ने शुक्रवार को 5 हजार रुपए घूस लेते उसके अपने घर से रंगेहाथ गिरफ्तार किया हैं।जानकारी के अनुसार चुगलगामों गांव निवासी अजय कुमार चौधरी से PM आवास योजना की अग्रिम भुगतान के लिए 10 हज़ार रुपये की मांग किया था।और प्लान के तहत ACB की टीम ने घुस लेते पकड़ा है। हजारीबाग ACB टीम की इस 7वीं गिरफ्तारी है। और यह एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी गिरफ्तारी हुआ है।सूत्रों के मुताबिक PM आवास के लिए चयनित लाभुकों को अग्रिम भुगतान के लिए पंचायत सेवक ने 10 हजार रुपए की डिमांड रखी थी। अंत में मामला 5 हजार रुपए में फाइनल हुआ था। घूस की राशि नहीं देने पर वह लाभुकों को चक्कर लगवा रहा था। बगैर पैसा लिए भुगतान करने से इनकार कर दिया था। अंत में इसकी शिकायत ACB में की।शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने उसकी गिरफ्तारी का जाल बिछाया। लाभुक निर्धारित समय के अनुसार उसके किराए के आवास पर पैसा लेकर पहुंचे। पैसा हाथ में लेते ही टीम ने उसे धर लिया। पुष्टि के लिए पैसा पकड़ने के बाद उसका हाथ पानी में डलवाया गया। हाथ डालते ही पानी का रंग गुलाबी हो गया। टीम उसे गिरफ्तार कर हजारीबाग ले गई हैं

Related Post