Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

धनबाद में लगातार बारिश से पीडीएस दुकान-मकान ढहे, नाले में बह गई राशन की बोरियां

*धनबाद में लगातार बारिश से पीडीएस दुकान-मकान ढहे, नाले में बह गई राशन की बोरियां*

*धनबाद :* गुलाब चक्रवात के कारण हो रही बारिश से पूरे धनबाद का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. वहीं झरिया के भागा गाड़ीवान पट्टी में स्थित बैजनाथ राम का पीडीएस बिक्री केंद्र और घर लगातार हो रही बारिश के कारण बीती रात ढह गया जिससे वहां रखा जनवितरण का चावल, गेंहू, नमक, सभी खाद्य सामाग्री पानी के बहाव में बह गया.
नाले का पानी बाढ़ की तरह दुकान और घर में घुस गया जिससे पूरा घर जलमग्न हो गया. घर और दुकान के ढहने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तब तक पीडीएस का राशन बोरी सहित नाले में बह गया. आसपास के लोगों के बचाव कार्य से घर के लोग हताहत नहीं हुए. अभी भी लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं. बता दें कि कल से शुरू हुई भारी बारिश आज भी जारी है.

Related Post