Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

पोटका जिप सदस्य श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल द्वारा अनुशंसित15 बी वित्त आयोग से डोम जूड़ी गांव मैं नवनिर्मित माझी परगना भवन उद्घाटन का संबंध में विशेष रूप से चर्चा किया गया

पोटका जिप सदस्या श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल द्वारा अनुशंसित 15 वीं वित्त आयोग से डोमजुड़ी पंचायत के डोमजुड़ी गाँव में नव निर्मित ” माझी परगना भवन ” का विधिवत उदघाटन के संबंध में विशेष रूप से चर्चा किया गया । चर्चा में आसनबनी तरफ परगना हरिपद मुर्मू द्वारा उक्त योजना के लिये अपने जिप सदस्या श्रीमती मंडल को धन्यवाद देते हुये ये प्रस्ताव लाया गया कि – चूँकि इस क्षेत्र में ये एक पहली योजना है जो हमारे समाज को समर्पित है अतः इसे भव्यता के साथ उदघाटन किया जायेगा, उक्त कार्यक्रम में आसनबनी तरफ के सभी ग्राम प्रधानों के साथ साथ जिप सदस्या के दूसरे तरफ के ग्राम प्रधानों को भी आमंत्रित किया जायेगा। आज की विशेष बैठक में परगना बाबा हरिपद मुर्मू, डोमजुड़ी ग्राम प्रधान – लेदेम किस्कु, पाथर चाकड़ी ग्राम प्रधान – दासमाँथ मुर्मू, समाजसेवी मुनीराम बास्के तथा पूर्व जिलापार्षद करुणा मय मंडल उपस्थित थे श्री मंडल ने कहा कार्यालय से बात कर बहत जल्द तिथि घोषित कर दि जायेगी।

Related Post