Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

बेरमो में ठनका गिरने से एक महिला की मौत

*बेरमो में ठनका गिरने से एक महिला की मौत*

*बोकारो :* बेरमो के नावाडीह थाना क्षेत्र में ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. घटना नावाडीह के परसबनी पंचयात के किमोजोरिया की है. मृतका की पहचान ललिया देवी के रूप में हुई है. मृतका की उम्र 50 वर्ष थी.
*खेत मे धान देखने के लिए गई थी*
मिली जानकारी के अनुसार ललिया देवी सोमवार की शाम अपने खेत मे धान देखने के लिए गई थी. उसी समय अचानक तेज बारिश शुरू हो गई. महिला खेत के पास एक पेड़ के नीचे खड़ी थी. तभी अचानक ठनका गिरा. इसके चपेट में महिला आ गई. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के समय आसपास कोई नहीं था. जब देर शाम तक वह घर नही आई तो परिजन उसे खोजने लगे. देर रात एक पेड़ के नीचे वह मृत पायी गयी. शरीर जला हुआ देख परिजनों ने ठनका से मौत का अनुमान लगाया.
शव को पोस्टमार्टम के लिए बोकारो भेजा
घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार को नावाडीह थाना प्रभारी कलीम अख्तर मृतक के घर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बोकारो भेज दिया. घटना की सूचना मिलने पर मुखिया रामपुकार महतो, पंसस पति लालचंद महतो, झामुमो नेत्री बिलसी देवी और आजसू के प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया. साथ ही सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया.

Related Post