Breaking
Thu. Mar 19th, 2026

महुआडांड़ आजाद मार्केट के समीप शाओमी एम आई मोबाइल शोरूम हुआ उद्घाटन।

महुआडांड़ आजाद मार्केट के समीप शाओमी एम आई मोबाइल शोरूम हुआ उद्घाटन।

महुआडांड़ आजाद मार्केट के समीप सोमवार को शाओमी एम आई मोबाइल शोरूम का उद्घाटन किया गया। शोरूम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी मीत निखिल सुरीन सर्किल इंस्पेक्टर धर्मदेव पासवान थाना प्रभारी आशुतोष यादव के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। शाओमी एमआई शोरूम के मैनेजर सजरुल होदा ने बताया कि इस शोरूम में लोगों को एम आई कंपनी की मोबाइल समेत अन्य चीजें उचित दामों में उपलब्ध कराई जाएगी। जो भी सामग्री का ऑनलाइन कीमत होगा उसी के आधार पर यहां पर सामग्रियों का शुल्क लगेगा। इस मौके अनुमंडल पदाधिकारी नीत निखिल सुरीन सर्किल इंस्पेक्टर धर्मदेव पासवान थाना प्रभारी आशुतोष यादव चिकित्सा प्रभारी डॉ अमित खलखो कांग्रेस युवा प्रखंड अध्यक्ष मजहर खान उपाध्यक्ष शहजाद आलम जेएमएम युवा जिला उपाध्यक्ष परवेज आलम को शाओमी एमआई शोरूम के प्रोपराइटर प्रवेज आलम के द्वारा पेन देकर सम्मानित किया गया। मौके पर खुर्शीद आलम आजाद अहमद महताब आलम समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related Post