Breaking
Sat. Feb 28th, 2026

गारु कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रवि भगत के निधन पर चंदवा कांग्रेस ने शोक जताया

गारु कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रवि भगत के निधन पर चंदवा कांग्रेस ने शोक जताया

चंदवा (लातेहार) गारू प्रखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रवि भगत के निधन की सूचना मिलते ही चंदवा प्रखंड की कांग्रेस के नेताओं कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है, परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया है, पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा है कि गारु के सरयु स्थित आवास पर रवि भगत का हाट अटैक से निधन हो गया है, पार्टी ने कहा है कि जब गारू प्रखंड पलामू जिला में था तब तत्कालीन जिला कांग्रेस अध्यक्ष राधाकृष्ण किशोर ने रवि भगत जी को उनके पिता भुनेश्वर भगत के निधन के पश्चात गारू प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष न्युक्त किया था, लातेहार जिला निर्माण के बाद भी रवि भगत लम्बे समय तक गारू प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पद पर विराजमान रहे, उन्होंने मनिका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवारी की दावेदारी भी किया था,
उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है, नेताओं ने
मृत आत्मा की शांन्ति की कामना करते हुए ईश्वर से इस दुःख की घड़ी में परिजनों को सहन करने की ताकत प्रदान करने की कामना किया है।
शोक प्रकट करने वालों में चंदवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान, सेवादल जिला अध्यक्ष बाबर खान, वरिष्ठ नेता रामयश पाठक, श्रीराम शर्मा, निर्मल भारती, कैलाश बैठा,गंदरु उरांव,गंगाधर लाल भगत,मोहम्मद रसीद,बालजी उरांव, छठन् राम,दामोदर उपाध्याय,नौशाद खान,रिंकू खान,निजाम अंसारी,नारायण गंजु,धनेश्वर सिंह,लक्ष्मी देवी,मतिया देवी,ममता देवी,मंजू देवी कुशेश्वर यादव,लक्ष्मण साहू,आनंद राम,लखन प्रसाद जायसवाल,अशोक उरांव,हसनैन खान,झरी उरांव व अन्य शामिल हैं।

Related Post